{"_id":"58fe463b4f1c1b876dc0c869","slug":"maiden-sued-for-suicidal-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने खुदकुशी की, प्रेमी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने खुदकुशी की, प्रेमी पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो बिनावर।
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बिनावर थाने के एक गांव में सोमवार को हुई वारदात
-परिवार वालों ने पीलीभीत में तय कर दी थी लड़की की शादी
थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती के पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी पीलीभीत में तय कर दी थी। इससे वह नाखुश थी।
मामला बिनावर थाने के एक गांव का है। गांव की 20 वर्षीय युवती का अनुराग मिश्रा नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अनुराग पहले से शादीशुदा है। पिछले दिनों युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी पीलीभीत में तय कर दी थी। युवती यह शादी करने की इच्छुक नहीं थी। इसके चलते वह प्रेमी के साथ चली गई। बाद में दोनों पक्षों के नाते-रिश्तेदारों का दबाव बनने पर दोनों वापस आ गए। इसके बाद से परिवार के लोगों ने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया था। रविवार को युवती को शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने इस बारे में बिनावर थाना पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने युवती के प्रेमी अनुराग मिश्रा के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात के बाद अनुराग अपने घर से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।