फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lutin 20 cases of Dettol truck stop

ट्रक रोक कर डिटॉल की 20 पेटियां लूटीं

Fri, 23 Oct 2015 11:21 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 23 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lutin 20 cases of Dettol truck stop
बरेली रोड पर गांव विजय नगला के पास बदमाशों का आतंक है। गुरुवार रात बदमाशों ने डिटॉल भरे ट्रक को रोक लिया। चालक और क्लीनर को गन प्वाइंट पर लेकर ट्रक से डिटॉल साबुन और लिक्विड की 20 पेटियां लूट लीं। चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना पहाड़ी के गादली इलाके से डिटॉल की फैक्ट्री से चालक शाबिर डिटॉल साबुन और लिक्विड लोड करके बरेली के लिए चला था। गुरुवार रात बिनावर थाना क्षेत्र में विजय नगला की पुलिया के पास बदमाशों ने ट्रक रोक लिया। ट्रक रुकते ही पांच बदमाशों ने चालक-क्लीनर को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद ट्रक रोड किनारे लगवाकर इसमें से 20 पेटियां लूट लीं। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गए। रात में ही शाबिर बिनावर थाने पहुंचा। पहले तो पुलिस ने उसे हड़का कर भगाना चाहा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिनावर एसएस बराच ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का जल्द वर्क आउट कर दिया जाएगा। मामला लूट का नहीं चोरी का है। चालक की ओर से पुलिस को चोरी की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed