{"_id":"582219634f1c1b067fb39096","slug":"loot-in-worker-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबतोरी में वर्कर के घर में डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबतोरी में वर्कर के घर में डकैती
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
दबतोरी में वर्कर के घर में डकैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी में सोमवार रात बदमाशों ने आंगनबाड़ी वर्कर के घर पर धावा बोल दिया। पूरे परिवार को असलहों के बल पर बंधक बनाने के बाद बदमाश यहां से 25 हजार रुपये नगदी समेत करीब सात लाख रुपये का माल लूट ले गए। पुलिस ने चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खबर मिलने पर सीओ बिसौली प्रकाश कुमार और इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह ने मौका मुआयना कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। गौर करने वाली बात यह है कि वारदात दबतोरी चौकी से कुछ दूर पर ही हुई।
बिसौली कोतवाली के गांव दबतोरी में पुलिस चौकी के से करीब 500 मीटर पर चंद्रभान का घर है। उनकी पत्नी मिथलेश गांव में ही आंगनबाड़ी वर्कर हैं। सोमवार रात करीब आधा दर्जन बदमाश सीढ़ी लगाकर चंद्रभान के घर में घुस गए। चंद्रभान अपने घेर में सो रहे थे। घर में मिथलेश और उनका बेटा अंकुर थे। बदमाशों ने घर में घुसने में बाद मां-बेटे को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद लूटपाट की। यहां से बदमाश 25 हजार रुपये नगदी, सोने की छह चूड़ी, एक हार, सोने की तीन चेन, छह अंगूठी समेत करीब सात लाख रुपये का माल लूट कर ले गए। विरोध करने पर मिथलेश और उनके बेटे अंकुर को पीटा।
बदमाशों के जाने के बाद मिथलेश और अंकुर ने शोर मचाया। इस पर आस-पास के लोग जाग गए। चंद्रभान भी घर पहुंच गया। रात में ही घटना की खबर पुलिस को दी गई। सुबह होने पर सीओ बिसौली प्रकाश कुमार और इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया। इसके बाद भी चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
दुकान में चोरी, आढ़ती से लूट की कोशिश
दबतोरी। आंगनबाड़ी वर्कर के घर में डकैती से पहले बदमाशों ने दबतोरी के ही आढ़ती मदनलाल से लूट की कोशिश की, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो सके। इससे पहले बदमाशों ने विपिन यादव की परचून की दुकान में भी हाथ साफ किया। गौर करने वाली बात यह है कि इकना सब कुछ दबतोरी पुलिस चौकी के पास होता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
पड़ोसी पर तान दिया तमंचा
दबतोरी। रात में करीब दो बजे वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशा भाग रहे थे। इसके बाद मिथलेश और उसके बेटे ने शोर मचाया तो पड़ोस का मुनेश जाग गया। मुनेश घर से बाहर निकला तो बदमाशों ने उस पर ही तमंचा तान कर खामोश रहने को कहा। इसके बाद बदमाश यहां से भाग निकले।
मामला चोरी का है। आंगनबाड़ी वर्कर के पति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज ली गई है। घटना का जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा। प्रारंभिक पड़ताल की गई है, कुछ क्लू भी मिले हैं। लूट या डकैती की बात गलत है।
-लोकेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर बिसौली कोतवाली