{"_id":"fac8e253f81272090337354a2fa5a84b","slug":"loot-hindi-news-87","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुजरिया के कौल्हाई गांव में डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब मुजरिया के कौल्हाई गांव में डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौल्हाई निवासी पातीराम का घर गांव में हाईवे किनारे है। बुधवार की रात पातीराम घर के बरामदे में सो रहा था। उसका बेटा अजर्गन और बेटी सपना घर में सो रहे थे। रात में एक बजे आठ सशस्त्र बदमाशों ने पातीराम के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पातीराम, अर्जुन और सपना को दबोचा और स्वराज ट्रैक्टर और ट्राली, हीरो होंडा बाइक और 35 हजार रुपये की नगद अपने कब्जे में कर लिया। जाते समय बदमाश इन लोगों को गांव से करीब 700 मीटर दूर खेत में ले गए। वहां तीनों को हाथ-पांव बांधकर फेंक दिया। किसी तरह से पातीराम खुलकर गांव पहुंचे। उन्होंने पड़ोसी गुलफाम सिंह को जगाया। रात में तीन बजे पुलिस को खबर दी गई। पुलिस तड़के छह बजे घटना स्थल पहुंची। बाद में पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना कर पातीराम से घटना की जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। हालांकि एसओ रामलखन यादव इसे चोरी का मामला बता रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत है।
तीन घंटे में पांच किलोमीटर चली पुलिस
अक्सर घटनाओं में घंटों देर से पहुंचती हैं सुरक्षाकर्मी
मुजरिया। कौल्हाई में डकैती की सूचना थाना पुलिस को रात में तीन बजे दे दी गई। इसके बावजूद थाना पुलिस हिली नहीं। कौल्हाई की दूरी मुजरिया थाने से सिर्फ पांच किलोमीटर है। यह दूरी तय करने में पुलिस को तीन घंटे लग गए। पुलिस के नाम पर तीन सिपाही गुरुवार सुबह छह बजे गांव पहुंचे। इससे पहले 10 जुलाई को भी बदमाशों ने मुजरिया थाने के गांव लहरा असदुल्लापुर में लकड़ी ठेकेदार कुंवरपाल के घर डाका डाला था। विरोध करने पर कुंवरपाल की मां कलावती की हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
पांच दिन में तीन डकैतियां, एक हत्या
बदायूं। पुलिस के अफसर भले कानून व्यवस्था ठीकठाक होने का दावा कर रहे हों, लेकिन पांच दिन में डकैती की तीन घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल रही हैं। पिछले महीने भी बिसौली में तीन डकैतियां और हत्या की दो वारदातें हुई थीं। सनसनीखेज घटनाओं से पुलिसिंग पर सवाल उठना लाजिमी हैं।
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने 10 जुलाई की रात मुजरिया थाने के गांव लहरा असदुल्लापुर में लकड़ी ठेकेदार कुंवरपाल के घर पर धावा बोला था। लूट का विरोध करने पर कुंवरपाल की मां कलावती की हत्या कर दी। कलावती के शरीर से जेवर बदमाश उतार कर ले गए। पुलिस इस घटना में उलझी थी कि 14 जुलाई की रात बदमाशों ने केचौक के गांव नागर में रजनेश के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की। 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने कौल्हाई गांव में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान मुजरिया, फैजगंज बेहटा, जरीफनगर थानों में राहजनी की कई वारदातें भी हुईं। शहर में सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटनाओं ा खुलासा करने में भी पुलिस नाकाम है।
वर्जन-
घटना हुई है। मामला डकैती का है या चोरी का अभी यह नहीं कहा जा सकता। कई पहलू संदिग्ध हैं। जांच की जा रही है। ज्यादातर घटनाओं का वर्कआउट हो चुका है। हालिया वारदातों का भी जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-बालेंदुभूषण सिंह, एसपी देहात