फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot

किसान से दिनदहाड़े लूट लिए 1.10 लाख

Fri, 27 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Fri, 27 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
दातागंज कोतवाली के गांव खानपुर दया निवासी रामवीर सिंह शुक्रवार को समरेर स्थित किसान ग्रामीण बैंक में 1.10 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। आरोप है कि समरेर ब्लाक गेट के पास एक बोलेरो कार में सवार आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक लिया। बाद में उससे नोटों से भरा थैला लूट लिया। उससे बैंक पासबुक भी छीन ली। रामवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर जेके तोमर का कहना है कि पड़ताल की जा रही है। अगर सच्चाई होगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का ये भी कहना है कि सुनने में आया है कि कुछ लोगों से रुपया उधार लिया गया था। उसकी किस्त तय थी। ये किस्त न जमा करने पर लेनदारों ने रुपये ले लिए हैं। फिर भी मामले को दिखवाया जा रहा है। जल्द हकीकत सामने होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed