फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lohia village on paper 174 toilets have become

लोहिया गांव में कागजों पर  ही बन गए 174 शौचालय

Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
20.88 लाख रुपये का घोटाला आया सामने
निरीक्षण में गए डीडी पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की करतूत देख हैरान 

 कादरचौक ब्लाक क्षेत्र के लोहिया गांव भोजपुर नरायनपुर में 20.88 लाख रुपये से 174 शौचालय बनाए जाने की रिपोर्ट जिला पंचायतराज विभाग को दे दी गई लेकिन एक भी शौचालय इस गांव में नहीं बना। यह मामला पकड़ में आया डीडी पंचायत अभय कुमार शाही के निरीक्षण के दौरान। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर माना है और इस संबंध में अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों की दी है। 
गांव भोजपुर नरायनपुर लोहिया गांव घोषित है। वर्ष 15-16 में घोषित इस गांव में पंचायतराज विभाग ने 175 शौचालयों का निर्माण कराने को धनावंटन किया था। ग्राम प्रधान और सचिव ने इस गांव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों को भी नहीं हुई। शनिवार को डीडी पंचायत अभय कुमार शाही ने अपने निरीक्षण में पाया कि गांव में सभी शौचालयों को निर्मित दिखाया गया है। उन्हें आश्चर्य हुआ कि गांव में एक भी शौचालय नहीं बना है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मानते हुए उच्चाधिकारियों के संज्ञान में दिया है। इस गंभीर मामले में ग्राम प्रधान और सचिव को जवाबदेह बना दिया है। अगर, यह मामला उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया तो कठोर कार्रवाई भी संभव है। सबूतों के लिए सचिव और प्रधान के खातों की भी निगरानी हो सकती है। इसके लिए जिम्मेदारी तय कर करने के लिए उच्च स्तर की जांच भी हो सकती है। सबूतों पर निगरानी अभी से शुरू हो चुकी है। बताया जाता है कि शौचालय निर्माण के बिना ही निर्माण की रिपोर्ट भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

-----
गांव भोजपुर नरायनपुर गांव में शौचालयों का निर्माण न किए जाने की जानकारी उन्हें भी हुई है। इस गंभीर मामले में वह खुद जांच करेंगे, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रताप सिंह भदौरिया, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed