{"_id":"57b9edf54f1c1bf654d4f0d2","slug":"lee-pressed-the-inspector-of-rape-tahrir-intimidated-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने दबा ली गैंगरेप की तहरीर, पीड़िता को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने दबा ली गैंगरेप की तहरीर, पीड़िता को धमकाया
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर तीन लोगों ने किया था महिला से दुष्कर्म
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला न्याय के लिए भटक रही है। मूसाझाग थाने में तैनात दरोगा शमीम हैदर ने पीड़िता की तहरीर ही दबा ली। उस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाया। एसओ वाहिद खान का कहना है कि मामला उनकी जानकरी में है। पड़ताल करा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला पेशबंदी का मालूम हो रहा है।
मूसाझाग थाने के एक गांव की महिला का आरोप है कि 18 अगस्त की शाम वह घर में अकेली थी। उसका पति खेत पर गया हुआ था। गांव के ही एक व्यक्ति समेत तीन लोग उसके घर में घुस आए। इन लोगों ने उसे दबोच लिया और बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन महिला तहरीर लेकर मूसाझाग थाने पहुंची। प्रभारी एसओ के रूप में काम देख रहे दरोगा शमीम हैदर को उसने तहरीर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट नहीं नहीं की। आरोप है कि शमीम हैदर ने उस पर तहरीर बदलने का दवाब भी बनाया। इस बारे में बात करने पर एसओ वाहिद खान ने बताया कि वह पड़ताल करा रहे हैं। इधर, शमीम हैदर का कहना है कि उनके पास तहरीर आई थी। इसके बाद वह विभागीय काम से बाहर चले गए। वापस आने के बाद वह पड़ताल करेंगे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।