फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lata murder mystery solved with the arrest of Karru

माधुरी नगला का कर्रू निकला बालिका लता का हत्यारा

Fri, 25 May 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 25 May 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
lata murder mystery solved with the arrest of Karru
उसहैत थाना पुलिस ने ग्राम माधुरी नगला में हुई बालिका की हत्या का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। बालिका का हत्यारोपी गांव का कर्रू निकला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बालिका पर बुरी नजर रखता था। उसने कई बार बालिका से छेड़छाड़ भी की थी। घटना वाली शाम उसे लोगों ने बालिका के पीछे जाते हुए देखा था। आरोपी के शरीर पर नाखूनों के निशान भी मिले हैं।   
विज्ञापन

19 मई को ग्राम माधुरी नगला में 11 वर्षीय बालिका लता की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना वाले दिन बालिका अपने नाना सुंदरलाल को खाना देने खेत पर जा रही थी तभी रास्ते में उसे अगवा कर लिया गया और मक्का के खेत में ले जाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में बालिका के मामा राकेश ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक इस संबंध में गांव के कई लोगों से जानकारी जुटाई गई थी। बालिका के मामा और उनके परिवार वालों से भी पूछताछ की गई थी। इस दौरान गांव के कर्रू पुत्र नन्हेलाल का नाम प्रकाश में आया था। लोगों ने जानकारी दी थी कि कर्रू छोटी-छोटी बच्चियों पर बुरी नजर रखता था। गांव के एक ग्रामीण की बेटी से छेड़छाड़ कर चुका था। स्वयं बालिका की मामी ने बताया था कि घटना से पहले कर्रू उनके घर आया था। उसने कहा था कि वह लता को मारना चाहता है। घटना वाले दिन कुछ लोगों ने कर्रू को बालिका के पीछे-पीछे डिब्बा लेकर जाते देखा था। लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने कर्रू हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच सच उगल दिया। कर्रू के सीने और गले पर नाखूनों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने से पुलिस ने इस मामले में धारा 376 और पाक्सो एक्ट हटा दिया है। घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में कर्रू को शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed