फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kinship killer shot dead

रिश्तेदारी में आए युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी। Updated Mon, 20 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kinship killer shot dead
kidnapping at gunpoint
भांजी को ससुराल छोड़ने आया था गर्रुइया का अमरपाल
विज्ञापन

बिल्सी थाने के गांव अहमदनगर असौली में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रविवार को यहां अपनी भांजी को उसकी ससुराल छोड़ने गया था। हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा है। न ही हत्या की वजह सामने आई है। खबर मिलने पर सीओ बिल्सी एके पांडेय और इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल ने मौका मुआयना कर घटना के संबंध में ग्रामीणों से बात की। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कुंवरगांव थाने के गांव गर्रुइया निवासी अमर पाल (38) पुत्र दौलतराम की रिश्तेदारी बिल्सी थाने के गांव अहमदनगर असौली में नन्कू के घर है। यहां अमरपाल की भांजी ब्याही है। अमरपाल की भांजी कई दिन से गर्रुइया में रह रही थी। रविवार को अमरपाल उसे छोड़ने अहमदनगर असौली गया था। सोमवार दोपहर अमरपाल अपने रिश्तेदार नन्कू के साथ खेत पर शौच को गया था। यह दोनों लोग वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। एक गोली अमरपाल की कमर पर लगी। इससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग के बाद हमलावर वहां से भाग गए। फायरिंग होने पर गांव के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में सीओ बिल्सी एके पांडेय भी पहुंचे। मौका मुआयना करने के साथ वारदात के संबंध में मृतक के रिश्तेदारों और ग्रामीणों से जानकारी ली। बाद में पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरपाल के परिवार वालों का रंजिश से इनकार
बदायूं। अमरपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। उसकी शादी नहीं हुई है। छोटे भाई रविंद्र की शादी हो चुकी है। उसके परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। हालांकि, चर्चा यह है कि नन्कू की गांव में रंजिश चल रही है। अमरपाल की हत्या के मामले में अब तक तहरीर भी नहीं दी गई है। जिस तरह से हत्या को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया इसके पीछे कोई बड़ी वजह होने से इंकार नहीं किया जा सकता। सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed