फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kidnap ke baad rape

छात्रा से पांच महीने बलात्कार करता रहा शिक्षक

Wed, 14 Jan 2015 08:08 PM IST
उसहैत(बदायूं)
उसहैत(बदायूं) Updated Wed, 14 Jan 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
kidnap ke baad rape
छात्रा को अगवा करने के बाद शिक्षक पांच महीने तक उसके साथ बलात्कार करता रहा। पुलिस ने पांच महीने बाद छात्रा को बरामद कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को अगवा करके शिक्षक दिल्ली ले गया था। आरोपी पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बेहटी निवासी मुकेश उर्फ मुनेश कस्बे में एक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। एक जुलाई 2014 को मुकेश छात्रा को बाइक पर बैठा कर ले गया। छात्रा का कहना है कि मुकेश उसे दिल्ली ले गया। वहां उसको एक कमरे में बंद रखा। फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर उसने छात्रा के साथ कोर्ट मैरिज की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

हाल ही में पुलिस को सर्विलांस के जरिए मुकेश की लोकेशन दिल्ली के बख्तारबरपुर में मिली। उसहैत पुलिस ने वहां छापा मारा लेकिन तब तक मुकेश वहां से फरार हो चुका था। बुधवार को पुलिस ने मुकेश को छात्रा के साथ शहर के कचहरी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के परिवार वालों का कहना है कि वह नाबालिग है। पुलिस ने मामला अपहरण कर बलात्कार की धाराओं में तरमीम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed