फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kidnap Body found in Shahjahanpur

युवक की अगवा कर हत्या  शव शाहजहांपुर में मिला

Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिनावर (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो बिनावर (बदायूं)। Updated Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kidnap Body found in Shahjahanpur
murder - फोटो : google

विज्ञापन
तीन दिन पहले कुतुबपुर थरा से किया गया था अपहरण      
एक गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ शव      

थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुरा थरा से वैशन नाम के युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। हिरासत में लिए गए एक आरोपी की निशानदेही पर शनिवार को तीसरे दिन शव शाहजहांपुर जिले के थाना गड़िया रंगीन के गांव मरैना के जंगल से बरामद किया गया है। शनिवार देर शाम तक वैशन का शव उसके गांव नहीं पहुंच सका था।     
बिनावर थाने के गांव कुतुबपुरा थरा निवासी 42 वर्षीय वैशन पुत्र मक्खन अली खेती करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को बिनावर नई बस्ती निवासी मुस्लिम पुत्र छोटे और शहनवाज पुत्र मोहम्मद मियां वैशन को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वैशन घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने काफी तलाश भी की। गुरुवार को वैशन के भाई बाबू ने बिनावर थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पहले मामले को गंभीरता से नहीं लिया।  शुक्रवार को वैशन के परिवार वाले बिनावर थाने गए। इस पर पुलिस ने शहनवाज को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उसे भी छोड़ दिया गया। कोई सुनवाई न होने पर शनिवार को वैशन के परिवार वाले अनेक ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और यहां घेराव कर लिया। इस पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मुस्लिम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस पर मुस्लिम टूट गया। उसने वैशन की हत्या कर शव शाहजहांपुर जिले के थाना गड़िया रंगीन में मरैना गांव के पास फेंकने की बात स्वीकार की। मुस्लिम की निशानदेही पर मरैना पहुंच कर पुलिस ने वैशन का शव बरामद कर लिया। शव का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में ही कराया गया है। देर शाम तक उसका शव गांव नहीं पहुंच सका था।       
विज्ञापन


हत्या की वजह अभी साफ नहीं
बिनावर। वैशन की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस भी पसोपेश में दिख रही है। गौर करने वाली बात यह है कि वैशन के अपहरण के बाद उसके परिवार वालों से फिरौती भी नहीं मांगी गई। मुस्लिम, शहनवाज और वैशन के बीच कोई रंजिश की बात भी सामने नहीं आ रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

वैशन अपने गांव में खेत-बाड़ी करता था। उसका बिनावर में आना-जाना था। मुस्लिम और शहनवाज से भी उसका मिलना-जुलना था। बकौल मृतक के भाई बाबू 19 फरवरी को मुस्लिम और शहनवाज उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। इन लोगों ने उनकी हत्या क्यों की, यह उसके परिवार वालों को भी समझ में नहीं आ रहा है। एसओ बिनावर सीपी सिंह ने बताया कि मामले में पड़ताल की जा रही है। अपहरण के बाद हत्या का अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इस मामले में आरोपी से अभी पूछताछ की जानी है, तभी हत्या के कारण को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed