{"_id":"58727bb74f1c1b1929ba8450","slug":"kg-cannabis-traffickers-arrested-including-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो गांजा समेत महिला तस्कर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किलो गांजा समेत महिला तस्कर को दबोचा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तस्करी कर दिल्ली ले जाया जा रहा था गांजा
दो किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक महिला तस्कर को दबोच लिया। गांजा तस्करी कर बदायूं से दिल्ली ले जाया जा रहा था। तस्करी की आरोपी महिला को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
अलापुर थाने के कस्बा ककराला चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार को सूचना मिली कि एक महिला तस्कर गांजा की खेप लेकर दिल्ली जा रही है। यह महिला मोहम्मदगंज की ओर से आ रही है। चुंगी के पास बस में बैठकर दिल्ली चली जाएगी। चौकी इंचार्ज ने महिला आरक्षी आरती चौहान के साथ महिला की घेराबंदी कर ली। हिरासत में लेने के बाद महिला पुलिस ने उसकी तलाशी ली। महिला के पास थैले में दो किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार महिला ने अपना नाम इवराना पत्नी आरिफ निवासी वार्ड नंबर 24 ककराला बताया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि महिला लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रही थी।