{"_id":"4df97547e8a9175ade1612567f0d85d6","slug":"kcla-stolen-from-a-and-the-bike-was-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला से चोरी की एक और बाइक हुई बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछला से चोरी की एक और बाइक हुई बरामद
Ujani
Updated Thu, 18 Jun 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी करके उपकरण बेचने के मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस को बृहस्पतिवार के लिए एक और सफलता मिली। पुलिस ने पकड़े गए युवक की निशानदेही पर कछला में दबिश देकर एक और बाइक बरामद कर ली। उसने पुलिस को कुछ और बाइकें पड़ोसी थाना क्षेत्र के गांव में होना बताई हैं।
विज्ञापन
पुलिस को युवकों द्वारा गिरोह बनाकर घटनाएं करने का शक है। शक इसलिए भी पुख्ता होने लगा है कि अब तक पुलिस ने जो तीन युवक पकड़े हैं उनमें से दो ने कुछ घटनाओं में लिप्त होने के संकेत दिए हैं। शातिर दिमाग सहयोगी युवक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी को दवाब बनाने के लिए पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया, लेकिन देर रात ही उसे कोतवाली से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच, पुलिस ने एक युवक की निशानदेही पर कछला कस्बे में दबिश दी। पुलिस को वहां भी एक बाइक मिल गई। सूत्रों की मानें तो जिस युवक की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी बाइक बरामद की है, उसी ने पड़ोसी थाना क्षेत्र में दो-तीन और बाइकें होने की सूचना दी है। दरोगा एके सिंह ने इस बारे में बताया कि तहकीकात चल रही है। जल्द ही कुछ और बाइक भी मिल सकती हैं। एक डॉक्टर का बेटा पकड़ में आ गया तो बरामदगी की दिशा में राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
घायल आरिफ घर में नजरबंद
उझानी। चोरी की बाइकों को खुदबुर्द कराके उनके उपकरण बेचने के शक में पुलिस ने अयोध्यागंज मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे आरिफ के कमरे पर भी छापा मारा था। पुलिस को उसके कमरे से खुदबुर्द बाइक भी मिली थी। आरिफ घायल है। पुलिस की माने तो आरिफ को उसी के घर में नजरबंद कर दिया गया है।