फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Katra Sadtganj case

कटरा सआदतगंज कांड में प्रोटेस्ट दाखिल

Thu, 19 Feb 2015 08:29 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 19 Feb 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
चर्चित कटरा सआदतगंज कांड में वादी पक्ष ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की कोर्ट में प्रोटेस्ट दाखिल कर दी है। वादी पक्ष ने सीबीआई पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वादी पक्ष के वकील एचएस नकवी ने क्लोजर रिपोर्ट के नौ बिंदुओं पर सीबीआई को घेरा है। गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील मौजूद नहीं रहे। अगली सुनवाई के लिए स्पेशल जज अनिल कुमार ने 11 मार्च तय की है।
विज्ञापन

उसहैत थाने के गांव कटरा सआदतगंज में चचेरी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। परिवार वालों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए दो सिपाहियों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने 11 दिसंबर को कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दावा किया कि लड़कियों ने आत्महत्या की थी। वादी पक्ष ने प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए सीबीआई से क्लोजर रिपोर्ट का आधार पूछते हुए इससे जुड़े सभी साक्ष्य मांगे थे।
विज्ञापन

पांच फरवरी को सीबीआई ने कोर्ट के आदेश पर वादी पक्ष के वकील एचएस नकवी को साक्ष्य दे दिए थे। गुरुवार को वादी पक्ष ने स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की कोर्ट में प्रोटेस्ट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील कुमार रजत कोर्ट नहीं पहुंचे। एचएस नकवी ने सीबीआई पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नौ बिंदुओं पर जांच एजेंसी को घेरा है। कहा कि अगर लड़कियों ने आत्महत्या की तो उनके जननांगों पर चोट के निशान क्यों थे। उन्होंने कहा कि सीबीआई अब केस से भाग रही है। नौ बिंदुओं के बारे में ज्यादा कुछ बताने से उन्होंने इंकार कर दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 11 मार्च तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed