फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Katari bullets were running again, including nine women injured

कटरी में फिर चलीं गोलियां, महिला समेत नौ घायल

Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)। Updated Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Katari bullets were running again, including nine women injured
घायल - फोटो : अमर उजाला
हुसैनपुर खेड़ा के जंगल में भिड़े ठाकुर और मल्लाह
विज्ञापन

गांव में भगदड़, पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोग पकड़े

कटरी के गांव हुसैनपुर खेड़ा के ठाकुर और मल्लाहों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर चली आ रही रंजिश ने सोमवार भड़क गई। दोनों पक्षों में लाठियां चलीं और फायरिंग हुई, जिसमें महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है।
गांव के पप्पू फौजी और होरीलाल मल्लाह के बीच कटरी की जमीन को लेकर करीब पांच साल से रंजिश चल आ रही है। पप्पू पक्ष के लोगों ने सोमवार को दिन में खेतों में सिंचाई की। आरोप है कि सिंचाई कर शाम को लौटते समय मल्लाह पक्ष के लोगों ने उन्हें घेरने की कोशिश की। मल्लाह पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह भी खेतों पर मौजूद थे लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में 41 वर्षीय विजय ठाकुर पुत्र इंद्रपाल और उसका भतीजा 16 वर्षीय दौलत सिंह, दूसरे पक्ष से रामसिंह का 14 वर्षीय बेटा मनोज, 40 वर्षीय होरी लाल, उसकी पत्नी भूरी, 35 वर्षीय गोवर्धन और 55 वर्षीय रामसिंह घायल हो गए। घायल होरी लाल का कहना है कि उसकी पत्नी भूरी को हमलावरों ने फसल में खींच लिया। घटना की सूचना मिलते ही कछला चौकी से पुलिस कर्मी पहुंच गए। चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने माहौल बिगड़ता देख कोतवाल गोपीचंद्र यादव को मय फोर्स बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर घायलों का सीएचसी पर मेडिकल कराया। कोतवाल ने बताया कि लठैती में कई लोग घायल हैं। गांव में पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश में हो चुकी है छुटकन सिंह की हत्या
उझानी। हुसैनपुर खेड़ा में कटरी की जमीन को लेकर करीब तीन साल पहले मल्लाहों और ठाकुरों में खूनी संघर्ष हुआ था। उस वक्त ठाकुर गुट के छुटकन सिंह की हत्या कर दी गई थी। छुटकन के भाई विजय का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग उस पर फैसला करने के लिए दवाब बनाते रहे हैं। सोमवार को भी इसी के चलते फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed