{"_id":"f048e4f3fbf98bcb016b43f0dc6dee66","slug":"kasganj-woman-captive-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज की महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासगंज की महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप
Sahaswan
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारी में जा रही कासगंज की एक महिला को चार लोगों ने मकान में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में जनपद कासगंज की एक महिला ने बताया है कि वह 28 मार्च को कासगंज जा रही थी। वह वाहन के इंतजार में खड़ी थी। सहसवान के मोहल्ला चौधरी के एक व्यक्ति ने उसको यह कहकर अपने पास रोक लिया कि देर हो गई है अब वाहन नहीं मिलेगा। आरोप है कि उसी रात में मोनू, जमुना सिंह, वेद प्रकाश, गोविंद मिश्रा ने उसको बंधक बनाकर गैंगरेप किया। एसपी देहात बालेंदभूषण सिंह के आदेश पर पुलिस ने मोनू, जमुना सिंह, वेद प्रकाश, गोविंद मिश्रा के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सहसवान अशोक कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
