Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fabricated a false story about a shooting to frame a young man out of personal enmity

Lucknow News: रंजिश में युवक को फंसाने के लिए रची फायरिंग की झूठी कहानी

Wed, 18 Nov 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 18 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fabricated a false story about a shooting to frame a young man out of personal enmity
लखनऊ। चिनहट में सोमवार रात इमलिया निवासी प्रॉपर्टी डीलर दीपक यादव ने पुरानी रंजिश में गांव के ही आशीष यादव को फंसाने के लिए फायरिंग की झूठी कहानी रच दी। उसने पुलिस को सूचना दी कि आशीष और उसके तीन साथियों ने देवा रोड पर उसकी कार पर चार राउंड फायरिंग की और पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। जांच में आरोप झूठा निकला। पुलिस की पूछताछ में दीपक ने सच्चाई कबूल कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक, दीपक ने रात करीब 9:30 बजे यूपी-112 पर सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार का शीशा टूटा मिला लेकिन उस पर गोली के निशान नहीं थे। दीपक को भी कोई चोट नहीं आई थी। हालांकि, घटनास्थल से चार खोखे मिले।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने आशीष की तलाश की तो वह घर पर सोते मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दोपहर 2:30 से रात 11 बजे तक टाटा मोटर कंपनी में ड्यूटी पर थे। पुलिस ने कंपनी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आशीष ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाते दिखे। घटनास्थल के फुटेज में भी बताए गए समय पर कोई बाइक सवार कार का पीछा करता नहीं दिखा। आशीष के भाई की लोकेशन भी उत्तराखंड में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक, जांच में आशीष की संलिप्तता न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में दीपक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed