फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kasaganj police constable shot at abductor in Badayun

कासगंज पुलिस के सिपाही को बदायूं में अपहरणकर्ता ने गोली मारी

Sun, 08 Oct 2017 11:10 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 08 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kasaganj police constable shot at abductor in Badayun
घर में घुसकर महिला को गोली मारी
दातागंज (बदायूं)। पड़ोसी जिला एटा के कासगंज थाना सहावर क्षेत्र से एक बालक के अपहरण करने के आरोपी बदमाश को पकड़ने आई कासगंज सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम पर अपहरणकर्ता ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से सर्विलांस टीम का सिपाही 28 वर्षीय मानवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी सिपाही को गोली लगने के बाद पुलिस टीम में खलबली मच गई। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका भाई भाग गया। लहूलुहान सिपाही को बरेली के राममूर्ति मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद एसपी सिटी और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।  
विज्ञापन

कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी आठ वर्षीय रेहान पुत्र इशाक का 27 सितंबर को अपहरण कर लिया गया था। कासगंज पुलिस ने वहां मुठभेड़ के बाद अपह्त बालक रेहान को बरामद कर लिया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान संजीव उर्फ लालू यादव और प्रदीप निवासी केल्ठा थाना अलीगंज (एटा) को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में अपनेफरार साथियों के बारे में पुलिस को बताया। सर्विलांस के जरिए फरार बदमाशों की लोकेशन यहां जिले के दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव धनौरा रामगंगा की कटरी में मिल रही थी। ऐसे में कासगंज के सर्विलांस टीम प्रभारी लक्ष्मण वर्मा, क्राइम ब्रांच प्रभारी महेश चौधरी, सहावर थाने के एसओ संतोष सिंह टीम के साथ रविवार सुबह यहां धनौरा गांव पहुंचे। कासगंज पुलिस के साथ गिरफ्तार बदमाश लालू भी साथ था। पुलिस टीम के गांव धनौरा के पास पहुंचने पर एक बाइक पर दो लोग जाते दिखाई दिए। बदमाश लालू ने पुलिस को बताया कि बाइक पर सवार एक इनामी बदमाश विमलेश मुखिया है। पुलिस ने उसे रोकना चाहा। इस पर दोनों भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव को पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर किए। सर्विलांस के सिपाही मानवेंद्र ने पीछा करके एक बदमाश विमलेश को दबोच लिया। इस पर बदमाश विमलेश ने सिपाही को गोली मार दी। बदमाश ने सिपाही की पिस्टल भी छीन ली थी। पीछे से पहुंचे अन्य पुलिस वालों ने विमलेश को दबोच लिया। लहूलुहान सिपाही को दातागंज कोतवाली लाने के बाद आनन-फानन में बरेली इलाज को भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दूसरा फरार बदमाश मुखिया का भाई ननकू है। उसे तलाश किया जा रहा है। एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव आदि भी यहां पहुंच गए। उन्होंने कासगंज पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली। कासगंज पुलिस टीम पर हमले से जिले की पुलिस में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed