{"_id":"97e9a3cbb8354e73f5751e528928bba9","slug":"kachi-sarab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 लीटर लहन नष्ट कर 150 लीटर शराब की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1000 लीटर लहन नष्ट कर 150 लीटर शराब की बरामद
बदायूं
Updated Tue, 13 Jan 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मलिहाबाद में जहरीली शराब से दो दर्जन लोगों की मौत के बाद शासन
विज्ञापन
स्तर से निर्देशों के बाद पूरे जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया
गया। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले में दो दर्जन से
ज्यादा जगहों पर दबिशें देकर एक हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया। इस दौरान डेढ़
सौ लीटर अवैध शराब बरामद की गई। शराब बनाते और बेचते हुए जिले भर में चौदह
लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस ने सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में मीरा सराय और कबूलपुरा में छापेमारी की। यहां से शराब बनाते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। कादरचौक, मूसाझाग, उसहैत, उसावां, इस्लामनगर, जरीफनगर, मुजरिया, उझानी, कुंवरगांव, दातागंज, हजरतपुर थाना क्षेत्रों में भी अबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की।
जिले में 28 जगहों पर छापेमारी में पुलिस ने एक हजार लीटर लहर नष्ट कर डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
कच्ची के कारोबार में महिलाएं भी पीछे नहीं
पुलिस और आबकारी विभाग भले कोई दावा करें लेकिन सच यह है कि कच्ची शराब के कारोबार में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। दातागंज, कादरचौक, मूसाझाग समेत सिविल लाइंस थाने के कई गांव ऐसे हैं जहां घरों पर महिलाएं कच्ची शराब बनाती हैं और पुरुष इसकी विक्री करते हैं। कई बार यही कच्ची शराब मौत का कारण बन जाती है।