{"_id":"5f43709e5559934a5cd839606d730378","slug":"jrifnagr-minor-sisters-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरीफनगर में नाबालिग बहनों से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरीफनगर में नाबालिग बहनों से गैंगरेप
जरीफनगर/ दहगवां
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा सआदतगंज कांड के बाद जिला एक बार फिर शर्मसार हुआ है। इस बार जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप की घटना हुई है। यहां शौच को गईं दो नाबालिग चचेरी बहनों को पांच लोगों ने असलहों के बल पर मंगलवार रात भर अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों बहनें घर नहीं लौटीं, तो परिवार के लोगों ने गांव वालों के साथ उनकी तलाश की। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास यूकेलिप्टस के बाग से पांच लोगों को पकड़ कर लड़कियों को बरामद किया। पांचों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से दो देशी रायफलें भी मिली हैं।
जानकारी मिलने पर एसएसपी सौमित्र यादव और एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पीड़ित किशोरियों के चाचा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। देर शाम दोनों पीड़ित किशोरियों का डॉक्टरों के पैनल द्वारा मेडिकल कराया गया। एसएसपी के मुताबिक मामले में प्रथम दृष्टया जोर-जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड बनाई गई हैं और इनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ और कहा जा सकता है।
मंगलवार रात करीब आठ बजे 12 और 13 साल की दो चचेरी बहनें गांव की उत्तर दिशा में करीब डेढ़ सौ मीटर दूर यूकेलिप्टस के बाग में शौच के लिए गई थीं। आरोप है कि यहां पड़ोस के गांव के नरेश यादव, राकेश यादव (दोनों सगे भाई), छोटे लाल यादव, मनोज और महावीर ने दोनों किशोरियों को बंधक बनाकर असलहों के बल पर इनके साथ रात भर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
इस बीच दोनों बहनें जब देर रात तक घर नहीं पहुंचीं, तो परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ इनकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह करीब पांच बजे गांव के लोग यूकेलिप्टस के बाग में पहुंचे। यहां किशोरियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बाग की घेराबंदी कर ली। इसके बाद पांचों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से दो देशी रायफलें भी मिली हैं। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपियों के पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लड़कियों के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने इन पांचों लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।