{"_id":"39f11d1c096af81ee25acbb2c0a3f814","slug":"jewelery-theft-suspect-youth-enquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात चोरी के शक में युवक से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवरात चोरी के शक में युवक से पूछताछ
Ujani
Updated Tue, 09 Jun 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जून की रात दिल्ली रोड स्थित नई बस्ती में पूर्व सैनिक के घर से गायब करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी के शक में पुलिस ने सोमवार रात पड़ोस के ही एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नई बस्ती में पूर्व सैनिक हरपाल सिंह ने हाल में मकान का निर्माण कराया है। बकौल हरपाल एक जून की रात उसके घर की सेफ से करीब ढाई लाख रुपया कीमत के जेवरात चोरी हो गए थे। उस दिन न तो वह और उसके परिवार को कोई सदस्य घर पर मौजूद था। घटना की शिकायत अगले दिन सुबह में कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने हालांकि रिपोर्ट दर्ज नहीं की है लेकिन दो दिन पहले ही पूर्व सैनिक बदायूं जाकर पुलिस के आलाधिकारियों से मिला। पूर्व सैनिक ने पड़ोस के ही एक युवक पर शक भी जता दिया।
विज्ञापन
सोमवार रात पुलिस ने नई बस्ती में दबिश देकर शक के आधार पर युवक को उठा लिया। मंगलवार को उससे पूछताछ भी की गई, लेकिन अभी तक उससे कोई क्लू पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस ने आरोपी का गृहस्वामी पूर्व सैनिक से भी सामना कराया। उसका कहना है कि उसे फंसाने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। इधर, पुलिस का कहना है कि पूर्व सैनिक ने युवक पर शक जताया है। सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अर्द्ध विक्षिप्त युवती
रहस्यमय ढंग से गायब
कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूनगला निवासी ग्रामीण की 18 वर्षीय अद्र्ध विक्षिप्त बेटी सोमवार शाम रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। झब्बूनगला निवासी केसरीलाल की बेटी पानकुमारी उर्फ गुड्डो गत दिवस घर से पशुशाला की ओर निकली। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने गांव समेत आसपास इलाके को खंगाल लिया लेकिन सुराग नहीं लगा। गायब युवती के भाई किशनलाल ने बताया कि गुड्डो की दिमागी हालत ठीक नहीं है। मंगलवार सुबह में किशनलाल कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को गायब गुड्डो का हुलिया और पहने हुए कपड़ों के बारे में अवगत कराया। किशन ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोतवाल देवराज राठी को तहरीर भी सौंप दी है। गुड्डो को दूसरे दिन भी इलाके में तलाश किया।