फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jackal in Abdullaganj attack, four injured

अब्दुल्लागंज में सियार का हमला, चार लोग घायल

Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jackal in Abdullaganj attack, four injured
सियार का हमला, चार लोग घायल - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में मंगलवार रात पागल सियार ने हमला बोल दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने रात में ही घेराबंदी करने के बाद सियार को भी मौत के घाट उतार दिया। खबर वन विभाग को दी गई, लेकिन शाम तक वन विभाग की टीम ने सुध नहीं ली। 
विज्ञापन

बुधवार रात एक पागल सियार अब्दुल्लागंज गांव में घुस आया। दीवार फांदकर सियार मूल चंद्र के घर में पहुंच गया। यहां मूल चंद्र की पत्नी चमेली देवी (60), यशपाल (35) पुत्र मूलचंद्र, वंदना (21) पुत्री यशपाल घायल हो गए। यहां से भागने के बाद सियार सूरजपाल के घर में घुसा। उसने हमला कर सूरजपाल (45) को जख्मी कर दिया। शोर शराबा होने पर गांव के लोग एकत्र होने लगे। तभी मौका पाकर सियार पड़ोस के जगदीश के घेर में घुस गया। यहां सियार ने हमला कर जगदीश की एक बकरी और भैंस को घायल कर दिया।
विज्ञापन

रात में तमाम ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर सियार की घेराबंदी कर ली। गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर सियार को भी मौत के घाट उतार दिया। सुबह होने पर वन विभाग को खबर दी गई। खबर मिलने के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई मामले की सुध लेने नहीं पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चमेली देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रामक होने लगे जंगली जानवर
उझानी। जंगली जानवरों के आक्रामक होने का यह पहला मामला नहीं है। पिछने दिनों कुंवरगांव, सिलहरी, बिनावर क्षेत्र में जंगली सुअरों के हमले सामने आए थे। सुअरों ने कई लोगों को घायल किया था। कुंवरगांव के दुगरैया में ग्रामीणों ने दो जंगली सुअरों को मार भी गिराया था। तीन महीने पहले तेंदुआ ने मुजरिया थाने के कई गांवों में आतंक मचाया था। एक दर्जन से ज्यादा लोग तेंदुआ के हमले में जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed