{"_id":"58e13a534f1c1bf6465b45ee","slug":"islamnagar-robbed-of-65-000-from-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामनगर में व्यापारी से 65 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस्लामनगर में व्यापारी से 65 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/ नूरपुर पिनौनी।
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर में व्यापारी
से 65 हजार की लूट
-कोहरा तिराहा के पास वारदात, बाइक भी लूट ले गए बदमाश
-नूरपुर पिनौनी से दुकान बंद कर घर लौट रहा था व्यापारी
थाना इस्लामनगर क्षेत्र में कोहरा तिराहा के पास रविवार रात तीन सशस्त्र बदमाशों ने सरिया-सीमेंट व्यापारी समेत दो लोगों से नकदी और बाइक लूट ली। लूट का शिकार व्यापारी देर रात थाने पहुंचा। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
उघैती थाने के गांव कोठा निवासी राकेश गुप्ता की इस्लामनगर थाने के गांव नूरपुर पिनौनी में सरिया और सीमेंट की दुकान है। रोज की तरह रविवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने गांव के ही सतीश के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में कोहरा तिराहा के पास तीन बदमाशों ने इन लोगों को घेर लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर राकेश गुप्ता से 65 हजार और सतीश से चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर दोनों को पीटा भी। बदमाशों ने राकेश की स्पलेंडर बाइक भी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। लूट का शिकार व्यापारी राकेश गुप्ता अपने गांव के सतीश के साथ देर रात थाना इस्लामनगर पहुंचे। वारदात के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में बदमाशों की तलाश की। इसमें पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को इस्लामनगर थाने में तहरीर दी है।