फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspector Suspend to beat SP leader in Kotwali

कोतवाली में सपा नेता को पीटने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड

Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Wed, 24 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Inspector Suspend to beat SP leader in Kotwali
वायरल हुआ वीड‌ियो। - फोटो : अमर उजाला
-मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष को लाठी से था पीटा      
विज्ञापन

-सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई      

शहर कोतवाली में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी को लाठी से पीटने संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी चंद्र प्रकाश ने इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मामले में जांच सीओ सिटी अभिषेक यादव को दी गई है। यह वीडियो सोमवार को वायरल हुआ और उसी दिन रात में कार्रवाई हो गया।       
शहर कोतवाली के मोहल्ला जालंधरी सराय में रविवार की रात डग्गामारी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ था। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस दौरान हाईवे पर पथराव, फायरिंग के साथ बसों में तोड़फोड़ भी की गई। इस मामले में पुलिस ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । सोमवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वायरल वीडियो के मुताबिक रविवार रात कोतवाली में इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह ने स्वाले चौधरी को लाठियों से पीटा। वीडियो में दिख रहा है कि एक सिपाही ने स्वाले को पकड़ रखा था और इंस्पेक्टर उस पर एक के बाद एक लाठियां बरसा रहे थे। वायरल वीडियो एसएसपी चंद्र प्रकाश तक पहुंचा। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। हालांकि अभी कोतवाली प्रभारी किसी को नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

--
सिपाही ने बनाकर वायरल कर दी वीडियो
बदायूं। वीडियो वायरल होने के दौरान यह बात भी चर्चा में रही कि इसे बनाया किसने। जाहिर है कि उस समय कोतवाली में पुलिस स्टाफ के अलावा कोई नहीं था। ऐसे में, इशारा एक सिपाही की तरफ है। इंस्पेक्टर कोतवाली जब स्वाले चौधरी को लाठी से पीट रहे थे। उसी वक्त कोतवाली का सिपाही मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बाद में उसको व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया गया। इससे विभाग की फजीहत हुई और इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह को भी सस्पेंड होना पड़ा। वीडियो मोबाइल के जरिए इतनी सावधानी से बनाई गई कि इंस्पेक्टर तक को भनक नहीं हुई। संभव है कि विभाग इसकी भी जांच कराए कि यह वीडियो किसने बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वायरल वीडियो मैनें खुद देखा है। उसमें इंस्पेक्टर कोतवाली लाठी से पिटाई कर रहे हैं। उनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में जांच कराई जा रही है।
-चंद्र प्रकाश, एसएसपी     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed