{"_id":"574f1f2b4f1c1b1f5c108efa","slug":"inspector-gunnaur-and-chairman-summoned-to-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर गुन्नौर और चेयरमैन कोर्ट में तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर गुन्नौर और चेयरमैन कोर्ट में तलब
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल जिले की गुन्नौर कोतवाली के इंस्पेक्टर और नगर पालिका चेयरमैन को प्रधान न्यायाधीश अहमद उल्ला खां ने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। गुन्नौर के वार्ड नंबर 10 निवासी मुमताज बी ने अपने पति अनीस अहमद से भरण-पोषण की अर्जी दी थी। कोर्ट ने भरण-पोषण देने का आदेश जारी किया था। इस मामले में लापरवाही करते हुए गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर दी कि अनीस गुन्नौर में नहीं रह रहा है। मुमताज ने इसका विरोध में साक्ष्य पेश किए। कोर्ट ने गुन्नौर कोतवाली और नगर पंचायत की आख्या को गलत पाते हुए गुन्नौर कोतवाली और नगर पंचायत चेयरमैन को नोटिस जारी कर नौ जून को कोर्ट में हाजिर होने के साथ दोनों के खिलाफ विविध वाद दर्ज करने का आदेश दिया है।