फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   inlaw's were thinking that their daughter in law has gone away with someone

ससुराल वाले मान चुके थे किसी साथ चली गई बहू

Wed, 06 Jan 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 06 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
inlaw's were thinking that their daughter in law has gone away with someone
वीडियो वायरल होने की खबर छपी तब पता लगा
विज्ञापन

हरियाणा के अंबाला से आठ नवंबर को आई थी ससुराल

महिला का पति हरियाणा के अंबाला में नौकरी करता है। वह उसी के साथ रहती थी। भैया दूज पर मायके जाने के लिए महिला आठ नवंबर को अपनी ससुराल आई थी। 10 नवंबर को यहां से पीलीभीत में अपने मायके चली गई। उसके साथ चार माह की बेटी भी थी। अपनी छह साल की बड़ी बेटी को वह ससुराल में छोड़ गई थी। महिला के जेठ ने बताया कि 23 नवंबर की शाम आखिरी बार उससे उनकी बात हुई थी और तब उसने खुद के बरेली में होने की बात कही थी। रात तक वह घर नहीं पहुंची तो उसे फिर फोन किया लेकिन तब तक फोन स्विच ऑफ हो चुका था।
यह बात उन्होंने मायके वालों को बता दी। कई दिन तक उसके घर नहीं लौटने पर उसका पति भी उसकी तलाश करने अंबाला से गांव आया। विवाहिता की एक बहन की शादी बरेली में हुई है, वहां भी उसकी तलाश की गई। जेठ का कहना है कि कोई सुराग न मिलने पर मान लिया गया कि वह किसी के साथ चली गई।
विज्ञापन

ससुरालियों ने नहीं देखी है क्लिपिंग
महिला के ससुराल वालों का कहना है कि उन्होंने वीडियो क्लिपिंग नहीं देखी है। उसके मायके वालों और अखबारों के जरिए उनको इस बारे में पता लगा है। ससुराल में उसका जेठ, सास और बेटी है। पति और देवर अंबाला में ही हैं। पति आने वाला है। पुलिस ने इन लोगों से अब तक कोई संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का मायका भी बिल्सी क्षेत्र के गांव में
दलित युवती का मायका बिल्सी थाने के एक गांव में है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके पिता सहकारिता विभाग में तैनात हैं। कई साल पहले वह परिवार समेत पीलीभीत चले गए थे। तब से वहीं रहते हैं। उसके कुछ नाते-रिश्तेदार यहां रहते हैं।

बदायूं पुलिस से नहीं किया गया संपर्क
बदायूं। मामले में पीलीभीत और बरेली पुलिस ने बदायूं पुलिस से अब तक कोई संपर्क नहीं किया है। एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि महिला की आखिरी लोकेशन बरेली में मिली थी। ऐसे में बदायूं पुलिस से संपर्क साधना जरूरी भी नहीं था। अगर संपर्क किया जाता है तो जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला के ससुराल वालों ने भी उसके लापता होने की कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed