{"_id":"577fe7eb4f1c1b646d7fae7a","slug":"ing-spark-for-supremacy-on-the-meat-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस कारोबार पर बादशाहत के लिए सुलग रही चिंगारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस कारोबार पर बादशाहत के लिए सुलग रही चिंगारी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- नईम, फहीम की हत्या के बाद एक गुट का वर्चस्व बढ़ा
- फहीम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी बनी चुनौती
करीब आठ महीने पहले मांस कारोबारी हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा और अब उसके भाई फहीम तुर्क की हत्या के बाद मांस और पोटली के कारोबार पर कब्जा जमाने के लिए एक गुट सक्रिय हो गया है। इस गुट का वर्चस्व बढ़ने के साथ गैंगवार होने की आशंका भी बढ़ गई है। पुलिस के साथ स्थानीय खुफिया तंत्र भी इस पर नजर बनाए हुए है। फहीम के चार हत्यारोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होना भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
शहर में मांस के कारोबार पर हिस्ट्रीशीटर नईम राजा का वर्चस्व था। 20 अक्तूबर 2015 को नईम की मीट मार्केट के बाद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। नईम की हत्या के बाद मांस और पोटली (पशु के पेट का एक अंग) का कारोबार उसके छोटे भाई फहीम ने संभाला। अपने भाई की तरह की फहीम भी पूरे कारोबार पर अपना वर्चस्व चाहता था। पांच जुलाई को मांस कारोबार में वसूली को लेकर हुए विवाद में फहीम की भी कबूलपुरा में नन्हा की मीट की दुकान पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले में फहीम के चाचा नासिर की ओर से शराफत, राजा, हाशिम, लल्ला और नन्हा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें लल्ला को पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य आरोपी फरार हैं।
लल्ला कुरैशी, शेखूपुर गुट का बढ़ा वर्चस्व
बदायूं। फहीम की हत्या के बाद इस गुट की लगभग कमर टूट गई है। इसके बाद लल्ला कुरैशी और शेखूपुर गुट का मांस कारोबार पर वर्चस्व बढ़ गया है। दोनों गुट एक-दूसरे से आगे रहना चाहते हैं। पुलिस भी इस बात से इंकार नहीं कर रही कि चूक होने पर फिर से गैंगवार हो सकता है।
विज्ञापन
शेखूपुर, रमजानपुर से प्रतिबंधित मांस की सप्लाई
बदायूं। मांस कारोबारियों का एक गुट मीट की दुकानों पर प्रतिबंधित पशुओं का मांस बिकवा रहा है। इस मांस की सप्लाई सिविल लाइंस थाने के शेखूपुर और कादरचौक के रमजानपुर से हो रही है। दो दिन पहले ही एसएसपी सुनील सक्सेना ने शेखूपुर चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली पर रिपोर्ट मांगने के साथ कादरचौक एसओ को भी फटकार लगाई थी। इसके बाद भी यहां से प्रतिबंधित पशुओं के मांस की शहर में सप्लाई हो रही है।
नजर रखी जा रही है, मीट मार्केट भी निगरानी में है। जल्द ही मीट व्यापारियों की बैठक बुलाकर इनको हिदायत दी जाएगी। नियमों से हटकर जो भी व्यापारी काम करेगा उसको मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली