फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Including three of the teacher on duty returned loot

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक समेत तीन से लूट

Thu, 10 Dec 2015 10:59 PM IST
मुजरिया (बदायूं)
मुजरिया (बदायूं) Updated Thu, 10 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रोड किनारे घात लगाए बैठे आधा दर्जन बेखौफ बदमाशों ने चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक समेत तीन कर्मचारियों से हजारों रुपये की नगदी, बाइक और मोबाइल लूट लिए। घटना बुधवार रात कौल्हाई गांव के पास हुई। गौर करने वाली बात यह है कि घटना स्थल के पास ही पुलिस पिकेट की तैनाती रहती है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।

मुजरिया थाने के गांव जरीफपुर गढ़िया निवासी रामवीर सिंह शिक्षक हैं। उनकी ड्यूटी प्रधानी के मतदान में वजीरगंज ब्लाक में लगी थी। चुनाव ड्यूटी निपटा कर राजवीर बाइक से गांव लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर वन विभाग के कर्मचारी सुजावली निवासी मलखान सिंह और भोवरखेड़ा के प्रताप सिंह भी थे। कौल्हाई के पास बदमाशों ने राजवीर की बाइक रोक ली। इसके बाद राजवीर से सोने की अंगूठी, दो हजार रुपये नगद, बाइक, मोबाइल और मलखान से मोबाइल, 1500 रुपये नगद, प्रताप सिंह ने मोबाइल, तीन सौ रुपये नगद लूट लिए। विरोध करने पर तीनों को पीटा भी। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed