फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Included in the hijack 16 rogue arrested

अपहरण कांड में शामिल 16 बदमाश गिरफ्तार

Thu, 15 Sep 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Included in the hijack 16 rogue arrested
अपहरण कांड में शामिल 16 बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
साइकिल दिलाने का झांसा देकर दिव्यांश को उठा ले गए थे बदमाश
विज्ञापन

19 दिन बाद पुलिस ने कासगंज के सोरों क्षेत्र से किया बरामद

 उघैती निवासी शिक्षक लक्ष्मीनारायण के छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश के अपहरण में 16 बदमाश शामिल थे। स्वाट और सर्विलांस टीम ने 19 दिन बाद दिव्यांश को कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र से बरामद करने के बाद मंगलवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 15 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण की बात स्वीकार की है। अपहर्ताओं के पास से एक बाइक और फिरौती की चिट्ठी भी बरामद हुई है। बुधवार को एसपी देहात संजय राय ने अपहरण की वारदात को खुलासा किया। 
उघैती गर्वी निवासी शिक्षक लक्ष्मी नारायण के छह साल के बेटे दिव्यांश का 25 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था। गांव के ही वीर सिंह, सूरजभान, राहुल दिव्यांश को साइकिल दिलाने के बहाने उठा कर ले गए थे। बाद में इन लोगों ने उसे सोरों के एक गिरोह के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी सुनील सक्सेना ने वर्कआउट के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ पीआरओ कमलेश सिंह को लगाया था। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने बदमाशों को ट्रेस कर लिया। मंगलवार को दिव्यांश की सकुशल बरामदगी के साथ सभी बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी सुनील सक्सेना ने वर्क आउट करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसआई कमलेश सिंह पीआरओ, स्वाट टीम इंचार्ज संदीप तोमर, एसओ उघैती अवनीश पाल, एसआई महक सिंह, सर्विलांस सेल से सौरभ शुक्ला, कांस्टेबल लोकेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आरिफ, श्रीकृष्ण, सुधीर कुमार, दिनेश कुमार यादव, यशवीर सिंह, रामनरेश, सत्सवीर सिंह, सुमित गिल
विज्ञापन

-----
ये हुए गिरफ्तार
वीर सिंह पुत्र मान सिंह ,सूरजभान पुत्र भीकम सिंह, राहुल पुत्र कल्लू निवासी उघैती गर्वी थाना उघैती जिला बदायूं, देवपाल पुत्र खचेडूमल, विजयपाल पुत्र पूरन निवासी मुसावली थाना सोरों जिला कासगंज, दयाराम पुत्र नवाब सिंह, सतेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, सुनील पुत्र नेकसू, अतेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, देवेंद्र पुत्र कुंवरपाल, राकेश पुत्र मलखान सिंह निवासी बस्तोली थाना सुनगढ़ी जिला कासगंज, जितेंद्र पुत्र महेेशपाल, विमलेश पुत्र महेशपाल, पिंकू पुत्र महेशपाल निवासी रिखौली थाना सुनगढ़ी जिला कासगंज, उपेंद्र पुत्र अनेक सिंह निवासी प्रहलादपुर थाना सोरों जिला कासगंज, नरेश पुत्र हेमसिंह निवासी तुकावर थाना सोरों जिला कासगंज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ये हुए फरार
श्यामवीर उर्फ पप्पू पुत्र दयाराम निवासी बस्तोली, धर्मपाल पुत्र सोरनसिंह और भूरा पुत्र रामफूल पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
---- 
अपहरण के वर्कआउट में कई झोल भी
बदायूं। एसएसपी सुनील सक्सेना भले दिव्यांश अपहरण कांड के वर्क आउट पर पुलिस टीम की पीठ थप-थपा रहे हो, लेकिन कई पहलुओं में झोल है। बदमाशों ने 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस का दावा है कि अपहरण में 19 बदमाश शामिल थे। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें जितेंद्र, विमलेश और पिंकू सगे भाई हैं। इनकी सोरों में आढ़त है। दूसरा पहलू यह भी है कि अगर बदमाशों को 15 लाख रुपये फिरौती मिल भी जाती तो प्रत्येक बदमाश के हिस्से में ज्यादा से ज्यादा 78 हजार रुपये ही आते। इतने रुपये के लिए ये इतना रिस्क क्यों लेते? 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed