फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In three months without helmet 28 bikers were killed

बिना हेल्मेट तीन महीने में  28 बाइकर्स की गई जान

Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
In three months without helmet 28 bikers were killed
28 बाइकर्स की गई जान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हेल्मेट संबंधी आदेशों का पालन नहीं करा रही पुलिस
पुलिस की लापरवाही से ट्रिपल राइडिंग को भी मात

 शासन ने हाल ही में एक फरमान जारी किया है कि बाइक ड्राइव करने वाले के साथ बाइक पर पीछे बैठने वाले के लिए भी हेल्मेट पहनना जरूरी होगा। सड़क हादसों में ज्यादातर मौत की वजह हेड इंजरी होती है। ऐसे में हेल्मेट होने से लोगों की जान बचाई जा सकती है। लेकिन, यहां पुलिस इस आदेश का पालन नहीं करा पा रही। बाइकर्स पुलिस की लापरवाही से ट्रपल राइडिंग को भी मात दे रहे हैं। इस वजह से हादसों में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
पुलिस रिकार्ड पर गौर करें तो तीन महीने में सड़क हादसों में 28 बाइकर्स की जान जा चुकी है। पिछले महीने इस्लामनगर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हुई थी। सोमवार रात जरीफनगर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई। कोई भी हेल्मेट पहने नहीं था। चार पहिया वाहनों से हुए हादसों में मरने वालों की संख्या इससे अलग है। हेल्मेट को लेकर कोई भी जागरुक नहीं है। पुलिस भी लापरवाह बनी हुई है। कार्रवाई के नाम पर चालान किया जाता है। बाइकर्स को हेल्मेट लगाने के लिए प्रेरित नहीं किया जाता। 
विज्ञापन

------
हाई स्पीड बाइक युवाओं का शौक बनी
बदायूं। हाई स्पीड युवाओं का शौक बन गई हैं। 150 सीसी से ऊपर की बाइक युवाओं की पहली पसंद है। हाई पिकअप होने की वजह से यह तेज रफ्तार दौड़ती हैं। जरा सी भी चूक होने पर हादसा होता है और जिंदगी खत्म हो जाती है। गौर करने वाली बात यह है कि बाइक से होने वाले हादसों में मरने वाले ज्यादातर युवा ही होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हेल्मेट के लिए जागरुकता जरूरी
बदायूं। बाइकर्स हेल्मेट का इस्तेमाल करें इसके लिए युवाओं को जागरूक करना जरूरी है। वाहन चेकिंग के नाम पर कार्रवाई सिर्फ चालान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बेहतर होगा कि बाइकर्स को हेल्मेट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाए। ज्यादातर हादसे हाईवे पर होते हैं ऐसे में अभियान शहर के बाहर हाइवे पर चलाया जाना भी जरूरी है। 

----
हादसे दुखद हैं, पुलिस नियमानुसार अपना काम कर रही है। कोशिश की जा रही है कि सभी लोग हेल्मेट लगाकर चलें। हम सभी बाइकर्स को हेल्मेट के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
- अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed