फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the lawsuit against the killing of innocent brothers

मासूम की हत्या में सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी। Updated Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
-पांच दिन से लापता बच्चे का शव तालाब में मिला था
विज्ञापन

मासूम बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर गांव के ही सगे भाइयों के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी भी की लेकिन आरोपी हत्थे नहीं आए। 

बिल्सी थाने के गांव बेहटा गोसांई के इदरीश का आठ वर्षीय बेटा फैजान 15 फरवरी को गांव से लापता हो गया था। इदरीश ने 17 फरवरी को बिल्सी थाने में फैजान की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 19 फरवरी को फैजान का शव गांव में ईदगाह के पास स्थित तालाब में मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें साफ हो गया कि फैजान की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर संजय कुमार गोयल ने बताया कि बच्चे के पिता इदरीश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के जीशान और एहसान पुत्रगण अंसार के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश को छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed