दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय जितेंद्र कुमार ने एक व्यक्ति के प्रार्थना पत्र पर मूसाझाग थाने के एक गांव निवासी आरोपी श्रीकृष्ण, खिलौना, पप्पू, कुंवरपाल पुत्रगण दोदराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं। वादी ने 11 मार्च 2015 को इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्तगण श्रीकृष्ण, खिलौना, पप्पू व कुंवरपाल ने उसकी पत्नी के साथ सात मार्च 2015 को घर में घुसकर बुरा काम करने की नीयत से कपड़े फाड़ दिए और पप्पू व कुंवरपाल ने वादी की पत्नी के सिर में चाकू से वार किया। जिससे उसके सिर में चोट आई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वादी ने अपनी पत्नी का स्वयं डॉक्टरी मुआयना कराया। जज श्री सिंह ने प्रार्थना पत्र में दिखाए गए तथ्यों को गंभीर मानते हुए एसओ मूसाझाग को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए है।