{"_id":"a9eb70a6309f10cc5912c412df5189d7","slug":"in-kakrala-seminary-director-s-house-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला में मदरसा संचालक के घर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ककराला में मदरसा संचालक के घर डकैती
badaun
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने अलापुर थाने के ककराला कस्बे में मदरसा संचालक के घर पर धावा बोलकर नगदी, जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल लूट लिया। बदमाश मदरसा संचालक के घर में सीढ़ी लगाकर घुसे थे। बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर इत्मीनान से घर खंगाला। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मदरसा संचालक शाकिब खां का ककराला के वार्ड नंबर 15 में घर है। इनके घर के पीछे एक दरगाह है। रविवार की रात वह अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे। रात में करीब ढ़ाई बजे करीब छह नकाबपोश सशस्त्र बदमाश दरगाह की ओर से सीढ़ी लगाकर शाकिब खां के घर में घुस गए। दो बदमाश मकान की छत पर रहे। बाकी के चार नीचे उतर गए। बदमाशों ने शाकिब खां, इनकी पत्नी शबा हयात को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक बदमाश घर खंगालते रहे। बदमाशों ने यहां से ढाई लाख रुपये की नगदी और और जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का माल लूट लिया। डाके को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। शाकिब अली के घर के पीछे लगी सीढ़ी भी पुलिस ने बरामद की है। शाकिब की ओर से डकैती का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अलापुर जीत सिंह ने बताया कि घटना चोरी की है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
लूट के खुलासे के बाद
डकैती की घटना
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ होने लगे हैं। एक ओर पुलिस सर्राफ पिता-पुत्र से पांच लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा कर पाई, दूसरी ओर बेखौफ बदमाशों ने ककराला के वार्ड नंबर 15 में मदरसा संचालक के घर में डाका डाल दिया।
विज्ञापन
12 मार्च को बदमाशाें ने सर्राफ पिता-पुत्र से नगदी जेवर समेत पांच लाख का माल लूटा था। इस घटना का खुलासा करने में पुलिस को 18 दिन लग गए। अब पुलिस के सामने मदरसा संचालक के घर में पड़ी डकैती का खुलासा करना चुनौती से कम नहीं है।