फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Illegal recovery in the name of Palladari will go to jail'

‘पल्लेदारी के नाम पर अवैध वसूली की तो जाएंगे जेल’

Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
'Illegal recovery in the name of Palladari will go to jail'
meeting - फोटो : amar ujala
डीएम ने गेहूं क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों और केंद्र प्रभारियों पर शिकंजा कसा
विज्ञापन

डीएम अनिता श्रीवास्तव ने गेहूं क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों और केंद्र प्रभारियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए हिदायत दी है कि क्रय केंद्रों पर किसानों से पल्लेदारी के नाम पर यदि अवैध वसूली करने की शिकायत मिली तो सीधे केंद्र प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सोमवार को डीएम ने सुबह करीब साढे़ आठ बजे ही गेहूं खरीद केंद्रों पर छापामारी शुरू की और लगातार तीन क्रय केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। केंद्रों पर मौजूद किसानों से भी डीएम रूबरू हुईं और कहा कि समर्थन मूल्य 1625 रुपये तथा 10 रुपये प्रति क्विंटल लेबर चार्ज सहित किसानों को भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि कई क्रय केंद्रों से अवैध वसूली तथा निर्धारित मूल्य से कम दर पर गेहूं खरीदने की जानकारी मिली है। दोष सिद्ध होने पर मनमानी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन

सर्वप्रथम स्थानीय मंडी समिति स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर डीएम पहुंची। यहां केंद्र प्रभारी सहन्सर पाल थे और गेहूं तोला जा रहा था। ग्राम रूपापुर के किसान वीरपाल सिंह तथा लखनपुर के कृषक रीतपाल से भी वार्ता की। केंद्र पर छलना, नमीमापक यंत्र तथा बारदाना उपलब्ध था। डीएम ने क्रय केंद्र पर किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं पेयजल तथा बैठने के लिए छाया आदि की व्यवस्था के संबंध में भी पूछताछ की। स्थानीय मंडी समिति में भारतीय खाद्य निगम का दूसरा क्रय केंद्र चल रहा है। यहां केंद्र प्रभारी सौरभ कुमार हैं। तत्पश्चात उन्होंने म्याऊं स्थित एसएफसी के क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां कोई भी किसान डीएम के पहुंचने तक गेहूं लेकर नहीं आया था। केंद्र प्रभारी छत्रपाल से डीएम ने पूछताछ की। म्याऊं स्थित एफसीआई के केंद्र का भी डीएम ने निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारी को हिदायत दी कि पल्लेदारी के नाम पर किसानों से किसी प्रकार की अवैध वसूली हुई या निर्धारित मूल्य से कम पर गेहूं खरीदा गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेभर के क्रय केंद्रों पर की गई छापेमारी              
बदायूं।डीएम अनिता श्रीवास्तव ने गेहूं क्रय केंद्रों पर नकेल कसते हुए 19 अधिकारियों को नियमित छापेमारी करने के लिए नामित किया है। सोमवार को डीएम ने सुबह-सुबह ही छापेमारी की। वहीं दूसरी ओर एडीएम वित्त एवं राजस्व हवलदार यादव, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रभारी डिप्टी आरएमओ अजय कुमार सहित सभी उप एसडीएम, तहसीलदारों ने भी क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद का जायजा लिया। जिले में स्थापित 108 क्रय केंद्रों पर एक लाख 41 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 29 अप्रैल तक 24 हजार 396.20 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।       


मंडी में गंदगी मिलने पर डीएम का पारा चढ़ा              
बदायूं। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने केंद्र पर गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने मंडी सचिव मुकेश कुमार यादव को तलब कर हिदायत दी कि तत्काल मंडी समिति परिसर की साफ-सफाई कराकर उन्हें अवगत कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed