फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   husband -wife wounded

अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति घायल, युवक की हालत गंभीर

Thu, 03 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 03 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
husband -wife wounded
accident shimla
बाइक सवार अलीगढ़ निवासी दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक को सिर फट गया। उसकी बाइक भी चकनाचूर हो गई। काफी देर तक सड़क पर ही पड़े तड़पते रहे दंपति की राहगीरों ने भी मदद नहीं की। भनक लगते ही मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने एंबुलेंस बुलाकर घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे दिल्ली रोड पर गांव भवानीपुर मोड़ के पास हुआ। अलीगढ़ जिले की अतरौली कोतवाली के गांव नगला लोधा निवासी जितेंद्र (30) पुत्र नत्थू सिंह की रिश्तेदारी भवानीपुर गांव में है। रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह पत्नी आशा (28) के साथ बाइक से घर से चला। भवानीपुर मोड़ के पास उसे पीछे से अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन को सहसवान की ओर भगा ले गया। घायल जितेंद्र और उसकी पत्नी काफी देर तक सड़क किनारे की पड़े तडपते रहे। राहगीरों ने भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जरुरत महसूस नहीं की।
विज्ञापन

घायल महिला ने पति की हालत बिगड़ती देख अपने रिश्तेदार को कॉल कर दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने एंबुलेंस को बुला लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों को भर्ती करा दिया गया। डॉ. मोहम्मद तहसीन ने जितेंद्र की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दंपति के रिश्तेदार की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से वाहन के बारे में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed