{"_id":"6a8c883674486e85bb0ea254","slug":"asp-reached-the-spot-after-snatching-from-an-elderly-woman-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-183198-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग महिला से छिनैती के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग महिला से छिनैती के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी
Mon, 24 Aug 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
निघासन। ऐली गांव में शनिवार दोपहर प्रेमा देवी (85) पत्नी चंद्रभाल से दिनदहाड़े छिनैती के मामले में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से घटना की जानकारी ली और सिंगाही व निघासन पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर खुलासा करने के निर्देश दिए।
सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमा ने तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह शौच के लिए गई थीं। लौटते समय नौगना मार्ग से करीब 200 मीटर दूर और घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर मेवालाल के केले के खेत के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उनकी नाक से सोने का आभूषण छीन लिया।
पीड़िता के मुताबिक, बदमाश के हाथ में चाकू था। छीना-झपटी में चाकू लगने से बाएं हाथ की अंगुली और दाएं हाथ में चोट आई। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से भाग गया।
विज्ञापन
एएसपी ने पुलिस टीम को आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने और अन्य माध्यमों से आरोपी की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने के लिए कहा।