फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inspection of food establishments in Devidhura; four samples sent for testing

Pithoragarh News: देवीधुरा में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, चार नमूने जांच को भेजे

Mon, 24 Aug 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inspection of food establishments in Devidhura; four samples sent for testing
मां वाराही धाम में ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
चंपावत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को देवीधुरा बाजार और बगवाल मेला क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों, भोजनालयों और फास्ट फूड सेंटरों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, रसोई की स्वच्छता, कच्चे माल की गुणवत्ता और हाइजीन व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बर्फी, बूंदी की मिठाई, चायपत्ती और पैकेटबंद पेयजल के चार नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक दिनेश फर्त्याल भी शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रतिष्ठान स्वामी को सख्त चेतावनी
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बगवाल मेला क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और ताजगी बनाए रखने के निर्देश दिए। एक मिठाई की दुकान में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रतिष्ठान स्वामी को सख्त चेतावनी दी गई। फास्ट फूड सेंटर और अन्य दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को शीशे, जाली या सूती कपड़े से ढककर रखने और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

मां वाराही धाम में ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक

मां वाराही धाम में ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed