फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fraud of 8.26 lakh

Sirsa News: 2.50 लाख मासिक नौकरी का दिया था झांसा, 8.26 लाख ठगे

Mon, 24 Aug 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
fraud of 8.26 lakh
फेसबुक पर विदेश में नौकरी का विज्ञापन देखकर फंसा युवक, कनाडा वर्क वीजा के नाम पर ठगी
विज्ञापन







इंश्योरेंस व ऑफर लेटर भी निकले फर्जी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर एक युवक 8.26 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी इमिग्रेशन संचालक हरदीप सिंह व उसके साथी वरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री कॉलोनी सिरसा निवासी सुमित खुराना ने बताया कि उसने जुलाई माह में सोशल मीडिया एप फेसबुक पर विदेश में नौकरी दिलाने संबंधी एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन वर्ल्ड विंग इमिग्रेशन, चंडीगढ़ की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन

उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क कर कनाडा वर्क वीजा के बारे में जानकारी ली। आरोप है कि इमिग्रेशन संचालक हरदीप सिंह ने कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के लिए कुल 8 लाख रुपये खर्च बताया और कनाडा में 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी लगवाने की गारंटी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, अगस्त माह में हरदीप सिंह अपने साथी वरुण के साथ उसके शास्त्री कॉलोनी स्थित घर आया। दोनों ने रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज वेरिफिकेशन के नाम पर उससे 50 हजार रुपये एडवांस लिए।
इसके बाद आरोपियों ने स्वास्थ्य बीमा और अन्य एजेंसी फीस के नाम पर अलग-अलग भुगतान करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के बताए बैंक खाते में कुल 7.76 लाख रुपये जमा कर दिए। राशि देने के बाद काफी समय बीतने पर भी वर्क वीजा नहीं मिला।

फर्जी पाए गए वीजा संबंधित दस्तावेज
आरोप है कि हर बार आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में दबाव बनाने पर हरदीप ने उसे चंडीगढ़ स्थित कार्यालय बुलाकर कनाडा से संबंधित दस्तावेज दिए। शिकायतकर्ता ने जब इन दस्तावेजों की जांच करवाई तो वे कथित तौर पर फर्जी पाए गए। आरोप है कि इंश्योरेंस, ऑफर लेटर व मेडिकल से संबंधित दस्तावेज भी नकली थे।

फोन उठाना भी बंद कर दिया
इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। तब उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह और वरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed