{"_id":"59c6ab014f1c1be4738b642c","slug":"historic-shooter-shot-dead-in-katherchauk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादरचौक में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
कादरचौक/बदायूं।
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के आगे कूड़ा डालने को लेकर हुआ था विवाद, सीने में लगी गोली
कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। अभी इस मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।
कादरचौक के गांव मोहन नगला निवासी 45 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर वीरसहाय का शनिवार सुबह पड़ोसी से घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद सुबह गांव वालों ने मामला शांत करा दिया। परिवार वालों का आरोप है कि सुबह हुए झगड़े के बाद शनिवार शाम को फिर वह अपने साथियों को लेकर घर पहुंचा और वीर सहाय की पिटाई कर दी। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली वीरसहाय के सीने में जा धंसी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव वाले पहुंचे इस बीच हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में कादरचौक एसओ पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ उझानी निर्मल बिष्ट भी घटनास्थल पर गए और मामले की जानकारी ली। देर रात एसओ अश्वनि कुमार ने बताया कि वीरसहाय के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।