फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hiding the Shisham tree lying near CMS Housing

सीएमएस आवास के पास गिरा शीशम का पेड़, छुपाया

Thu, 06 Jul 2017 11:42 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 06 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hiding the Shisham tree lying near CMS Housing
पेड़ - फोटो : अमर उजाला
लकड़ी को ठिकाने लगाने का अंदेशा
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीएमएस आवास से चंद कदम की दूरी पर आंधी में गिरे शीशम पेड़ की लकड़ी के टुकड़े नीम के पत्तों से छुपाकर रख दिए गए। ऐसा माना जा रहा है कि शीशम की कीमती लकड़ी को ठिकाने लगाने की तैयारी है।      

तीन दिन पहले सीएमएस सुकमार के आवास के पास लगा शीशम का पेड़ रात में तेज आंधी के साथ हुई बरसात से जड़ सहित उखड़कर गिर गया था। अधिकारियों के निर्देश के बिना ही कुछ लोगों ने पेड़ के टुकड़े करवाए और उनको छुपा दिया। बताते हैं कि दो दिन पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लकड़ी के लट्ठे उठाने के लिए लाई गई लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए ट्रैक्टर को लौटा दिया। यह ट्रॉली किसकी थी और क्यों आई थी किसी के पास कोई जवाब नहीं है। पेड़ के कुछ हिस्से तो कर्मचारियों ने ऐसी जगह छिपा दिए है जहां किसी की नजर नहीं पड़े। वहीं, सीएमएस डॉ. सुकुमार का कहना है कि उन्हें पेड़ गिरने की जानकारी है लेकिन लकड़ी छिपाने जैसी कोई जानकारी नहीं मिली है। उनका कहना है कि वह इस मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed