फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Headmaster controversy from BEO and ABRC

बीईओ और एबीआरसी से हेडमास्टर का विवाद

Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Headmaster controversy from BEO and ABRC
meeting - फोटो : amar ujala
ब्लाक जगत के प्राथमिक विद्यालय आरिफपुर नवादा का मामला
विज्ञापन

ब्लाक जगत के प्राथमिक विद्यालय आरिफपुर नवादा में सोमवार को निरीक्षण को पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा, एबीआरसी सीमा यादव का हेडमास्टर संजीव शर्मा से विवाद हो गए। उन्होंने एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया है। हेडमास्टर ने बीएसए से शिकायत में यूनिफार्म की कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इसी बात पर विवाद हुआ। जबकि बीईओ और एबीआरसी का कहना है कि शिक्षक ने ही उन दोनों से अभद्रता की। उनका कहना है कि शिक्षक कमीशन मांगने की बात कहकर विवाद में उच्चाधिकारियों को गुमराह करना चाहता है। यह आरोप झूठा है। बीएसए ने इस मामले में जांच की बात कही है। मामला डीएम और एसपी सिटी तक पहुंचा है।

बीईओ जगत सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि वह विद्यालय में परीक्षा की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। शिक्षक संजीव के कक्ष में पहुंचने पर वह अपनी कुर्सी से उठे ही नहीं, ऐसे में वह बराबर में पड़ी कुर्सी पर बैठ गए। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति के बारे में पूछने पर प्रधानाध्यापक संजीव शर्मा बिफर गया और उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। वहीं, एबीआरसी सीमा का कहना है कि प्रधानाध्यापक और बीईओ में किस बात पर नोकझोंक हुई उनको नहीं  पता, लेकिन प्रधानाध्यापक ने उनके साथ भी अभद्रता की है। इसकी  शिकायत उन्होंने एसपी सिटी और डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed