फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Harvesting of the two sides The stress

दो पक्षों में फसल काटने को लेकर तनाव

Sat, 11 Apr 2015 07:34 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Sat, 11 Apr 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन

धनौरा गांव में दो पक्षों में फसल काटने को लेकर तनाव बना हुआ है। दोनों ही पक्ष करीब दो सौ बीघा जमीन पर अपना मालिकाना हक जताकर संघर्ष करने को आमादा हैं।

विज्ञापन

कटरी क्षेत्र के धनौरा गांव के अवनीश, छोटे सिंह, संजीव और नरवीर ने राजस्व विभाग और पुलिस से शिकायत की है कि गांव के ही दबंग करीब दो सौ बीघा फसल को जबरन कटवाने का प्रयास कर रहा है। इसमें करीब 70 बीघा जमीन उन लोगों की है। इन लोगों का दावा है कि इस जमीन पर दबंगों का कोई हक नहीं है, फिर भी ये उसको काट रहे हैं। बताते चलें कि इसी जमीन को लेकर पिछले वर्ष पूर्व प्रधान और अवनीश पक्ष में विवाद हुआ था। मौके पर सीओ के नेतृत्व में गई पुलिस टीम के सामने ही गोलियां चलीं थीं। ग्रामीणों ने कंबाइन के टायर फाड़ दिए थे। बाद में गेहूं लदे संजीव के ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी थी।
विज्ञापन

इस बार भी फसल काटने को लेकर विवाद की स्थिति है। तनाव चरम पर है। कोतवाल जेके तोमर ने दोनों पक्षों को हिदायत दी है कि वे कानून से खिलवाड़ न करें। तहसील प्रशासन जमीन के स्वामित्व को लेकर जांच करेगा। बोई गई फसल किसकी है, इसके बारे में भी राजस्व विभाग तय करेगा। इसके बाद ही फसल काटने की अनुमति दी जाएगी। अगर कोई गड़बड़ करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed