{"_id":"10510ebb47309d58e8ee9a012dd9f2ca","slug":"hartatak-a-farmer-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टअटैक से एक किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्टअटैक से एक किसान की मौत
मूसाझाग।
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
बेमौसम बारिश में फसलें बर्बाद होने के बाद शुरू हुआ किसानों की मौत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मूसाझाग थाने के गांव सरौरा नगला में किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई।
मूसाझाग की ग्राम पंचायत रूपपुर के मजरा सरौरा नगला निवासी सतेंद्र (32) पंचम के पास सात बीघा जमीन है। इसमें गेहूं की फसल थी। फसल बारिश में बर्बाद हो गई थी। गुरुवार को सतेंद्र ने खेत पर गेहूं निकलवाए। सात बीघा खेत में पांच कट्टा गेहूं निकला। इससे वह सदमे में थे। सुबह करीब नौ बजे घर पर पहुंचे तो उनके सीने में दर्द उठा। कुछ ही देर में सतेंद्र की मौत हो गई। सतेंद्र के छह बेटी और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 12 साल और सबसे छोटे बेटे की उम्र एक साल है। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पत्नी पानदेवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर मिलने पर हलका लेखपाल ने गांव पहुंच कर परिवार वालों के बयान लिए।