फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Harsh woman and child injured in firing

हर्ष फायरिंग में महिला और बच्चा घायल

Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sat, 25 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Harsh woman and child injured in firing
हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला खंडसारी में बारात निकासी के दौरान हो रही थी फायरिंग 
विज्ञापन

महिला गंभीर, बरेली रेफर, इलाके में तनाव का माहौल

 शहर कोतवाली के मोहल्ला खंडसारी में शनिवार दोपहर एक बारात निकासी के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक महिला और एक बच्चा जख्मी हो गए। घटना से समारोह में भगदड़ मच गई। चूंकि खंडसारी मोहल्ले में पहले गैंगवार की वजह से गोलियां चल चुकी हैं। इसलिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। खबर मिलने पर सीओ सिटी अभिषेक यादव ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। महिला को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। 
शहर कोतवाली के मोहल्ला खंडसारी के उमर खयाम के लड़के आसिफ की बारात शनिवार को दोपहर बरेली जा रही थी। घर से बारात निकासी के दौरान पांच-छह लड़के नशे में तमंचों से फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली सलीम की 46 वर्षीय पत्नी गुलशार को लग गई। वहीं पास में खड़ा दो साल के बच्चे को भी छर्रे लगे। संवेदनशील इलाके में घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई। आननफानन में घायल गुलशार को जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने की वजह से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


 तनाव से बंद रहे बाजार 
अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल और मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी। देर शाम तक मोहल्ले में पुलिस तैनात रही। फायरिंग की इस घटना के बाद तनाव के चलते शाम तक मोहल्ले का बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खुशी में फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत है। खंडसारी मोहल्ले की वारदात गंभीर है। मैने मौका मुआयना कर पूरे मामले में जानकारी जुटाई है। फायरिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed