फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman's gold chain stolen while she was sitting in an e-rickshaw

Yamuna Nagar News: ई-रिक्शा में बैठी महिला की सोने की चेन चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman's gold chain stolen while she was sitting in an e-rickshaw
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारों के कारण बाजारों में बढ़ रही भीड़ के बीच चोरों और ठगों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। इसी बीच थाना गांधीनगर क्षेत्र के कैंप बाजार में दिनदहाड़े ई-रिक्शा में सवार महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के गांव ममीदी निवासी सुरेंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को ई-रिक्शा में अस्पताल से लौट रही थी। कैंप में एक अन्य महिला सवारी भी ई-रिक्शा में आकर बैठ गई। आरोप है कि इसी दौरान उस महिला ने मौका पाकर सुरेंद्र कौर के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। कुछ देर बाद उसे चेन चोरी होने का पता चला, जिसके बाद उसने गांधीनगर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक परिवहन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लोगों को अपने कीमती सामान के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed