{"_id":"6ae23d41f6fb05491502dfd8","slug":"secretary-of-sugarcane-cooperative-society-dismissed-in-90-million-rupee-scam-hapur-news-c-135-1-hpr1001-151200-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नौ करोड़ के घोटाले में गन्ना सहकारी समिति का सचिव बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नौ करोड़ के घोटाले में गन्ना सहकारी समिति का सचिव बर्खास्त
विज्ञापन
हापुड़। गन्ना सहकारी समिति हापुड़ में नौ करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में तत्कालीन सचिव मनोज कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले मामले में सभी आरोपियों को निलंबित किया गया था। मामले में एक लिपिक की सेवा समाप्त की जा चुकी है।
पिछले साल मई माह में समिति के खातों की जांच के दौरान करोड़ों रुपये की अनियमितताएं पाई गई थीं। मामले में जांच के दौरान कई लोगों की भूमिका सामने आई थी। समिति के लेखाकार के साथ ही उसकी पत्नी और बहन को भी भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी पाया गया था। जांच के बाद कई लिपिकों के निलंबन की कार्रवाई भी हो चुकी है। एक लिपिक की सेवा समाप्त किए जाने के साथ ही अन्य आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है। अब शासन ने तत्कालीन सचिव मनोज कुमार को बर्खास्त कर दिया है।
समिति के चेयरमैन कुणाल चौधरी ने बताया कि इस मामले में उनकी ओर से गंभीरता से पैरवी की गई। अब शासन की ओर से तत्कालीन सचिव मनोज कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। अब घोटाले की रकम नौ करोड़ रुपये वसूलने के प्रयास किए जाएंगे।