फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gupta of killing couple Was used screwdriver

गुप्ता दंपति की हत्या में इस्तेमाल हुआ था पेचकस

Mon, 13 Apr 2015 07:44 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 13 Apr 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन

रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड में इस्तेमाल आला कत्ल खोजने में जुटी पुलिस के हाथ अब तक कामयाबी नहीं लगी है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मानें तो दंपति की हत्या में पेन, पेचकस और ईंट का भी इस्तेमाल हुआ है। शवों का पोस्टमार्टम नौ अप्रैल को तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया था। पैनल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. राजेश वर्मा भी शामिल थे।

विज्ञापन

रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्नो के शव आठ अप्रैल को घर में मिले थे। दोनों के शरीर पर जख्मों के तमाम निशान थे। पोस्टमार्टम पैनल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. राजेश वर्मा की मानें तो विजेंद्र गुप्ता के सर पर ईंट या पत्थर से प्रहार किया गया। उनके सर की हड्डी दो जगह पर टूटी हुई थी। सर पर प्रहार के बाद उनका गला घोंटा गया। इसके बाद इत्मीनान से पेचकस और पेन से उनके शरीर को गोदा गया। एक्सपर्ट की मानें तो शरीर पर जिस चाकू से प्रहार किए गए, वह ज्यादा बड़ा नहीं था। वह चाकू सब्जी काटने वाला भी हो सकता है। सन्नो की जब हत्या हुई तो वह बैठी हुई थीं। उनकी गर्दन में पेचकस जैसी नुकुली चीज से वार किया गया। इनके शरीर पर भी एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर पेन और पेचकस जैसी चीज से गोदने के निशान थे। सन्नो की मौत ज्यादा खून बहने से और गुप्ता की मौत गला दबाने से हुई है।
विज्ञापन


हत्याकांड के खुलासे को इन इंचार्ज की अगुवाई में जुटी ये टीमें
1. एसएस बराज, सदर कोतवाल
- हर पहलू पर जांच की जा रही है। कुछ क्लू मिले हैं। अब तक की जांच में यह तो स्पष्ट है कि वारदात को अंजाम देने में कोई करीबी भी शामिल रहा है।
2. कमलेश सिंह, एसओ उसहैत
- बुजुर्ग दंपति के कुछ करीबी शक के घेरे में हैं। इनसे पूछताछ भी की गई है। यह व्यक्ति के बयानों में विरोधाभास पाया गया है। घटना को शातिराना तरीके से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. इंद्रेश पाल सिंह, स्वाट प्रभारी
- विजेंद्र गुप्ता ने आखरी बार पांच अप्रैल को 12.31 बजे मोबाइल पर दिल्ली बात की थी। इसके बाद उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। स्वाट टीम सर्विलांस के जरिए कातिलों को ट्रेस कर रही है।
4. राजीव राठी, एसआई कोतवाली
- विजेंद्र गुप्ता ब्यान पर रुपयों के लेन-देन का काम भी करते थे। इस दिशा में भी जांच की जा रही है। कुछ क्लू मिले हैं, लेकिन अभी कोई ठोस आधार नहीं मिला है।

5. जितेंद्र सिंह, एसआई कोतवाली
- दंपति के आस-पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। कुछ चीजें साफ होना बाकी है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द हत्यारों तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed