फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girlfriend, lover in separation The life of the train slip

प्रेमिका के बिछोह में प्रेमी  ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका का फोटो हाथ में लेकर लेट गया ट्रेन के नीचे
विज्ञापन

बरेली के गढ़ी सिरौली का रहने वाला है मृतक पूरन लाल

 प्रेमिका से जुदाई के गम में पूरनलाल नाम के युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। प्रेमिका का फोटो हाथ में लेकर वह ऊना-हिमाचल ट्रेन के नीचे लेट गया। ट्रेन की चपेट में आकर पूरनलाल का सिर धड़ से अलग हो गया। देर रात तक जीआरपी मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। स्थानीय पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद मृतक के परिवार वालों को खबर दे दी। परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।
बरेली के थाना सिरौली के गांव गढ़ी सिरौली निवासी पूरन लाल (20) पुत्र मनवीर सिंह का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी दादी के साथ रहती है। चार दिन पहले पूरनलाल और लड़की घर से भाग गए थे। लड़की की दादी पहले तो थाने पहुंची। बाद में इलाके के एक असरदार नेता से उसने मदद मांगी। इस नेता ने पूरनलाल के परिवार वालों से संपर्क किया। सोमवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। इसमें तय हुआ कि लड़की अपने घर जाएगी और पूरनलाल अपने घर। कोई भी किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा।
विज्ञापन

नेता के दखल के बाद पूरनलाल ने लड़की को उसके घर भेज दिया। प्रेमिका की जुदाई पूरन झेल नहीं सका। सोमवार को वह घर से निकल आया। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे पूरनलाल ने दबतोरी रेलवे स्टेशन के पास ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस से कटकर खुदकुशी कर ली। पूरन के एक हाथ में लड़की का फोटो था। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने शिनाख्त की। देर शाम पूरनलाल के परिवार वाले यहां पहुंच गए थे। हालांकि जीआरपी नहीं आ सकी थी। ऐसे में शव मौके पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed