फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangrape with women in Kachchla

कछला में गर्भवती से दरिंदगी

Sat, 20 Jan 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 20 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with women in Kachchla
प्रतीकात्मक तस्वीर
कछला कस्बे में शुक्रवार की सुबह एक गर्भवती महिला (32) के साथ गैंगरेप की घटना हुई। महिला घर के घेर में बंधी भैंस के रंभाने पर उसे देखने गई और वहां से गायब हो गई। काफी देर बाद जब 
विज्ञापन

वह वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की गई। इस दौरान घर के समीप सरसों के खेत में नग्नावस्था में वह बेहोश पड़ी मिली।
पति और ससुर के मुताबिक महिला के साथ तीन-चार युवकों ने दरिंदगी की। नाजुक हालत में उसे पहले सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल फिर बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिसिया कार्रवाई के चक्कर में महिला को उचित इलाज नहीं मिल सका। सूचना के बाद एसपी सिटी और सीओ ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार तड़के लगभग पांच बजे की है। महिला की सास के मुताबिक बहू पानी गर्म कर नहाने की तैयारी कर रही थी। घेर में गई और गायब हो गई। बाद में सरसों के खेत में बेहोश पड़ा देख हतप्रभ रह गई। बहू के मुंह में कपड़ा ठुंसा था और हाथ-पैर बंधे थे। परिवार के अन्य लोग भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। परिवार की महिलाएं उसे चादर ओढ़ाकर उठा लाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने एंबुलेंस को बुलाया और उसे सीएचसी लाए लेकिन उसे होश नहीं आया। चिकित्साधिकारी आरके गंगवार ने बताया कि दरिंदगी की वजह से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी है। उसे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। उसके ससुर ने बताया कि जब वह मौके पर गए तो खेत से तीन-चार युवक भागते नजर आए। घना कोहरा होने की वजह से वह उन्हें पहचान नहीं पाए। बहू के होश में आने पर वही कुछ बता पाएगी। तभी तहरीर देकर रिपोर्ट कराएंगे।

सीओ भूषण वर्मा और कोतवाल राजीव कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक यूनिट को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पड़े मिले विवाहिता के कपड़े सील कर लिए। जिला मुख्यालय पर महिला के मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार के नाम पर पुलिस से लेकर अस्पताल स्टाफ तक ने जमकर टालमटोल की। शाम चार बजे उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
महिला के परिवार की ओर से कुछ अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी गई है। उसी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में सत्यता सामने आ जाएगी।
भूषण वर्मा, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed