{"_id":"3f93300d4118507ad1f35886a6229574","slug":"gangrape-with-two-womens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक क्षेत्र में दो महिलाओं से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादरचौक क्षेत्र में दो महिलाओं से गैंगरेप
कादरचौक।
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले उघैती थाने क्षेत्र में महिला से गैंगरेप के बाद अब कादरचौक थाना क्षेत्र में दो महिलाओं से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप यह भी है कि महिलाओं से गैंगरेप के दौरान एक महिला का भाई भी मौजूद था। आरोपियों ने उसको बंधक बना रखा था। दो महिलाओं से गैंगरेप की यह घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है। एसएसपी के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए पांच पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के दो गांवों की महिलाओं का आरोप है कि 25 जनवरी को वह नौली का बाजार करके लौट रही थीं। इनमें एक महिला का भाई भी साथ था। रास्ते में पांच लोग दोनों महिलाओं और भाई को बंधक बनाकर ईख के खेत में ले गए। वहां भाई के सामने ही दोनों महिलाओं से पांचों ने रेप किया। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो महिलाएं एसएसपी के सामने पेश हुईं। एसएसपी सौमित्र सिंह ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव बख्ती नगला निवासी पेशकार, रामखिलाड़ी को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।